क्या मैं वही इंसान हूँ…

insan2

इस जहाँ का सबसे हसीं निर्माण हूँ …. क्या मैं वही इंसान हूँ…

संसार के जानवरों में बेहतर बनने की होड़ हुई…

आगे बढ़ने की स्पर्धा में सारी जोड़ तोड़ हुई …

सबने सारा ज़ोर लगा कर कुछ न कुछ जीत लिया …

मैंने देखा सबको लड़ते पर परिणाम से हैरान हूँ…       क्या मैं वही इंसान हूँ…

 

जिस चीज़ का मोल वो सारे मिल कर न समझ सके …

मैंने उसे उठा लिया कि कोई न मुझको देख सके ..

बुद्धि विवेक कि वो पोटली मैं चुपके संग ले आया..

अपने अंदर समां के उसको, लगा बस मैं ही बुद्धिमान हूँ …क्या मैं वही इंसान हूँ…

 

जीवन शैली को सुधारा, हर दिन एक अविष्कार किया…

खुद को श्रेष्ठ साबित कर बुद्धजीवी का नाम दिया …i

आगे बढ़ने और सवारने में जाने मैंने क्या ये कर डाला…

जिस प्रकृति से वरदान लिया  उसपर एक श्राप सामान हूँ…क्या मैं वही इंसान हूँ…

 

मानव बन मानवता से मैंने हर पल दुराचार किया…

अहंकार में चूर निरबल और अबला पर वार किया..

युद्ध, अतिक्रमड़ और बलात्कार को कैसे मैंने अपनाया ..

पशुता में अब मैं , सारे पशुओं का भी भगवन हूँ …. .क्या मैं वही इंसान हूँ…

इस जहाँ का सबसे हसीं निर्माण हूँ …. क्या मैं वही इंसान हूँ…

© All content right belongs to Ashu (eK vICHARDHARA…….)

 

This is where I am creating the most … am I the same person …?

There was a competition to become better in the world’s animals …

All the manipulative breaks in the competition …

Everyone wins nothing by winning anything …

I saw everyone fight but I am surprised by the result … am I the same person?

 

Do not understand the value of the things that they can find …

I picked it up that no one could see me ..

Bottle of that wisdom I bring with me in secret.

After pouring in inside myself, thought I am only intelligent..   am I the same person?

 

Improve lifestyle, invented every day …

Prove himself as the best, and given the name of intellectual…

Did I do this by moving forward and moving …

The nature who given everything, now I am curse on it….    am I the same person?

 

Human beings have done mischief every moment of humanity …

In the ego stabbed Shared and women.

How did I adopt war, aggression and rape?

Now in the animal kingdom, I am God of all animals ….   am I the same person?

 

© All content right belongs to Ashu (eK vICHARDHARA…….)

 


 

5 thoughts on “क्या मैं वही इंसान हूँ…

  1. बहुत ही अच्छा लिखा है आपने तारीफ के लिए शब्द ही नहीं मेरे पास। कुछ सच्चाई को केवल महसूस किया जा सकता है और उसे शब्दों में नहीं लिखा जा सकता है।

    Like

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.